top of page
Search

महाअष्टमी से लेकर दशहरा तक, एक क्लिक में नोट करें सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Sep 29, 2025
2 min read


शारदीय नवरात्र का त्योहार हर साल आश्विन महीने में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व जगत जननी आदिशक्ति देवी मां दुर्गा को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर देवी मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की भक्ति भाव से पूजा और सेवा की जाती है। साथ ही उनके निमित्त नौ दिनों तक व्रत रखा जाता है।

आइए, शारदीय नवरात्र की सप्तमी, महाअष्टमी, नवमी एवं दशहरा की सही डेट एवं शुभ मुहूर्त जानते हैं-


कब है अष्टमी ?

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 29 सितंबर को शाम 04 बजकर 32 मिनट पर होगी। वहीं, अष्टमी तिथि का समापन 30 सितंबर को शाम 06 बजकर 06 मिनट पर होगा। महाष्टमी का व्रत 30 सितंबर को रखा जाएगा। इस शुभ अवसर पर देवी मां दुर्गा का आह्वान किया जाएगा। साथ ही जगत जननी की विशेष पूजा की जाएगी।


अष्टमी तिथि में कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त-

प्रातः संध्या मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 13 मिनट तक। दूसरा मुहूर्त - सुबह 10 बजकर 41 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक। अभिजीत मुहूर्त - 11 बजकर 47 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक है।


कब है नवमी ?

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 30 सितंबर को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर होगी और 01 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 01 मिनट पर समाप्त होगी। तिथि गणना के अनुसार, 01 अक्टूबर को महानवमी मनाई जाएगी। इस शुभ अवसर पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।


नवमी तिथि में कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 4 बजकर 37 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक। प्रातः संध्या मुहूर्त - सुबह 5 बजकर 1 मिनट से लेकर सुबह 6 बजकर 14 मिनट तक। रवि योग - 8 बजकर 6 मिनट से लेकर 2 अक्टूबर सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक है।



कब है दशहरा ?

02 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। इस दिन भगवान श्रीराम की पूजा के लिए शुभ समय दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक है। वहीं, विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 05 मिनट से लेकर 02 बजकर 53 मिनट तक है।


 
 
 

Comments


bottom of page