top of page
Search

जन्माष्टमी 2025 : 15 या 16 अगस्त, कब है जन्माष्टमी ? जाने सही तिथि, श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय ?

ree


जन्माष्टमी 2025 : हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है| शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्री कृष्ण का जन्म हुआ था | इस साल भगवान श्री कृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा| इस दिन आधी रात को 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है |

लेकिन इस साल अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र नही रहेगा | इस साल भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि दो दिन होने के कारण असमंजस की स्तिथि बनी हुई है| तो आइये जानते है| श्री कृष्ण जन्माष्टमी की सही तिथि से लेकर पारण तक का सही समय....


कब है कृष्ण जन्माष्टमी 2025 ? (Krishan Janmashtami 2025 Date)


भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि आरंभ - 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट से


भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि समाप्त - 16 अगस्त को रात 9 बजकर 35 मिनट पर

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि - इस साल श्री कृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त २०२५ को मनाई जाएगी|


निशिता पूजा का समय - 12:04 ए एम से 12:47 ए एम, अगस्त 16

अवधि - 00 घण्टे 43 मिनट्स

दही हाण्डी शनिवार, अगस्त 16, 2025 को

धर्म शास्त्र के अनुसार पारण समय

पारण समय - 09:34 पी एम, अगस्त 16 के बाद

पारण के दिन अष्टमी तिथि का समाप्ति समय - 09:34 पी एम

रोहिणी नक्षत्र के बिना जन्माष्टमी

धर्म शास्त्र के अनुसार वैकल्पिक पारण समय

पारण समय - 05:51 ए एम, अगस्त 16 के बाद

देव पूजा, विसर्जन आदि के बाद अगले दिन सूर्योदय पर पारण किया जा सकता है।

वर्तमान में समाज में प्रचलित पारण समय

पारण समय - 12:47 ए एम, अगस्त 16 के बाद


Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम


इस साल जन्माष्टमी पर ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग भी बना हुआ है। बता दें, जन्माष्टमी पर चंद्रमा सुबह 11 बजकर 43 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा देर रात तक बुधादित्य योग का संयोग भी बना रहेगा। फिर जन्माष्टमी पर रात 1 बजकर 41 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में गोचर करेंगे। इसके अलावा जन्माष्टमी पर भरणी, कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिस पर वृद्धि-ध्रुव योग भी रहेगा। ऐसे में कुछ राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।



ree

कन्या राशि


यह समय कन्या राशि वालों के जीवन में बदलाव लेकर आया है। आपके लिए विवाह के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। व्यापार में भी आपको कोई नई डील मिल सकती है। इस दौरान तकनीकी, विज्ञापन, परामर्श या नवाचार से जुड़े लोगों को आगे आने के नए मौके मिलेंगे। आपके क्षेत्र में विस्तार होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। प्रमोशन के लिए चुना जा सकता है। यात्रा और व्यापार में लाभ हाथ लग सकता है। 

ree

धनु राशि


धनु राशि वालों को करियर-कारोबार के मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आपकी मेहनत के चलते आपको तरक्की और लाभ मिल सकता है। संतान का सुख मिलने से मन प्रसन्न रहने वाला है। कामकाज में मेहनत का पूरा फल मिलेगा। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा। जो लोग व्यापार से जुड़े हैं, वे नए लोगों से मिलकर अपने काम का विस्तार करेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को शुभ सूचना की प्राप्ति संभव है।


ree


कुंभ राशि


कुंभ राशि वालों को जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों से राहत मिलेगी। पारिवारिक जीवन में भी विशेष रूप से माता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। इस दौरान कुंभ राशि के स्टूडेंट्स को पढ़ाई में सफलता और नई चीजें सीखने का अच्छा अवसर मिलेगा। संतान से किए हुए वादे को पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी, मित्र अथवा बिजनेस पार्टनर आदि के सहयोग और समर्थन के बाद आप आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। करियर को लेकर नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है।


 
 
 

Comments


bottom of page