top of page
Search

2025 गणेश चतुर्थी पर अपने घर के लिए सही मूर्ति कैसे चुनें वास्तु के अनुसार


गणेश चतुर्थी का पर्व इस बार बुधवार, 27 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।बप्पा को घर लाने से पहले यह जानना बेहद ज़रूरी है कि –

👉 वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन-सी गणेश जी की मूर्ति घर में स्थापित करना सबसे शुभ रहेगा?



🌸 गणेश जी की मुद्रा (Pose)


वास्तु के अनुसार बैठी हुई मूर्ति सबसे शुभ मानी जाती है।


🌟 सूंड की दिशा


वास्तु के अनुसार भगवान गणेश जी की मूर्ति लेते समय उनकी सूंड पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए | मान्यता है कि घर के लिए वामवर्ती मूर्ति लेना सबसे शुभ होता है | यानि गणपतिजी की ऐसी मूर्ति लें जिसमे उनकी सूंड बाईं ओर मुड़ी हो | इस दिशा को सफलता और समृद्धि की दिशा माना जाता है |


🌼 मूर्ति का रंग


👉 वास्तु अनुसार घर में सफेद या हल्के रंग की मूर्ति लाना शुभ है।


मूर्ति का आकार


📏 10 से 18 इंच की मूर्ति घर के लिए आदर्श।


🌏 मूर्ति की सामग्री


सामग्री

  • 🌱 मिट्टी (शाडू माटी) → पर्यावरण व वास्तु दोनों के लिए श्रेष्ठ।

  • 🔔 धातु (तांबा/पीतल) → पूजन के लिए शुभ।


🧭 मूर्ति की दिशा (Placement)

  • गणेश जी की स्थापना उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में करें।

  • मूर्ति का मुख घर के अंदर की ओर होना चाहिए।



🌸गणपति बप्पा मोरया! मंगलमूर्ति मोरया!🌸



 
 
 

Comments


bottom of page